Skip to main content

Murder Over Love Affair : दोस्तों के साथ चाय पीने गए नाबालिग की थाने के पास हत्या, चाकू से गोदकर किए 10 से ज्यादा वार!

Murder Over Love Affair : दोस्तों के साथ चाय पीने गए नाबालिग की थाने के पास हत्या, चाकू से गोदकर किए 10 से ज्यादा वार!

Ratlam : शहर के दो बत्ती, फ्री गंज चौराहे पर गुरुवार की रात

एक दोस्त के साथ स्टेशन रोड़ क्षेत्र में चाय पीकर वापस लौट रहें 1 नाबालिग की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 17 वर्षीय विशाल पिता दिनेश ररोतिया को चाकू से गोदकर 10 से अधिक वार किए। इसमें सबसे बड़ी बात यह हैं कि जिस जगह पर नाबालिग को गोदा वहां से स्टेशन रोड़ थाना महज 500 मीटर दूर हैं। पुलिस को मृतक के शरीर पर 10 से ज्यादा घाव मिले हैं।

पुलिस के अनुसार विशाल ई-रिक्शा चालक था। गुरुवार की रात में वह अपने 1 दोस्त के साथ स्टेशन रोड क्षेत्र में चाय पीने गया था। वापसी के दौरान दो बत्ती, फ्रीगंज चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर देवेंद्र उर्फ कालू मालवीय एवं अभय राजपुरोहित ने उन दोनों को रोका और अभय राजपुरोहित ने विशाल ररोतिया से किसी लड़की से बात करने को लेकर विवाद किया और देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय ने चाकू से वारकर विशाल ररोतिया की हत्या कर डाली। रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड़ पर अपराध क्रमांक 492/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में लव ट्रायंगल में हत्या की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, एसआई हीरालाल चंदन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल विशाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं। सूत्रों के अनुसार रात करीब 11:30 बजे विशाल घर पर था उसी दौरान एक दोस्त घर आया और उसे चाय पीने के लिए अपने साथ ले गया। रात को एक ऑटो वाले ने हमले की खबर दी। उसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि विशाल ने आठवीं तक पढ़ाई की थी वह ई-रिक्शा चलाता था। घर में विशाल के पिता दिनेश ररोतिया, मां ममता और बड़ा भाई खुशाल (21) है। माता-पिता रतलाम मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करते हैं। पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक कार्यवाहीं करते हुए घटना की रात को ही आरोपियों के घरों की घेराबंदी की जहां से आरोपी छत से कुदकर भागे। पुलिस द्वारा मोहल्ले की चारों तरफ से घेराबंदी की और घरों की छतों और गलियों में और घरों के पीछे बैकलाईन में सघनता से तलाशी ली गई और घटना के 3 घण्टे के भीतर ही नयागांव स्थित गौड़ धर्मशाला के पास छिपे आरोपीगण देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय व अभय राजपुरोहित को गिरफ्तार किया।

आरोपियों को पकड़ने में सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी स्वराज डाबी, रात्री गश्त चैकिंग अधिकारी निरीक्षक गायत्री सोनी, थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव, उपनिरीक्षक हीरालाल परमार, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल चंदन, शिवनाथ सिंह राठौर, मनीष यादव, मुकेश चौहान, नरेन्द्र चावड़ा, राकेश निनामा, स्नेहपाल, मोहन चौहान, ईमरान, नरेन्द्र एवं सायबर सेल के मनमोहन शर्मा, मयंक व्यास, विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रहीं!

Comments

Popular posts from this blog

भारत में E20 पेट्रोल: फायदे, चुनौतियाँ और भविष्य की तस्वीर

  भारत सरकार का पेट्रोल में ज्यादा मात्रा में जैव ईंधन (इथेनॉल) मिलाने का अभियान अब एक बड़े मुकाम पर पहुँच चुका है। इस पहल ने न केवल पर्यावरण को फायदा पहुँचाया है, बल्कि देश को भारी विदेशी मुद्रा बचाने में भी मदद की है। हालांकि, इस कदम ने वाहन मालिकों और विशेषज्ञों के बीच कुछ नई चिंताएँ भी खड़ी कर दी हैं। 🌱 क्या है E20 और क्यों है महत्वपूर्ण? E20 का मतलब है पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण । भारत ने हाल ही में इस लक्ष्य को तय समय से 5 साल पहले ही हासिल कर लिया , जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार इसे एक ऐसे बदलाव के रूप में देख रही है जो: कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा तेल आयात पर निर्भरता घटाएगा और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा 🌍 पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा 2014 से अब तक इथेनॉल मिश्रण के कारण: करीब 69.8 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ लगभग 1.36 ट्रिलियन रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई यानी यह पहल पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। 📊 भविष्य की चुनौती: बढ़ता उत्सर्जन Council on Energy, Environment and Wat...

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोगों की मौत

Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। अभी तक बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि... उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं यह हेलिकॉप्टर आज सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था। बता दें कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह तीसरी घटना है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ''जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर ...

मंदसौर की कहानी — इतिहास, विरासत और आज की हकीकत

मध्यप्रदेश का मंदसौर सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और वर्तमान चुनौतियों का एक अनोखा संगम है। यहाँ की मिट्टी में जहां प्राचीन सभ्यताओं की गूंज सुनाई देती है, वहीं आज के समय की सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियाँ भी साफ दिखाई देती हैं। 🏛️ प्राचीन इतिहास: दशपुर से मंदसौर तक मंदसौर का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध रहा है। प्राचीन समय में इसे दशपुर (Dashapura) के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि “मंदसौर” नाम दो गांवों — मरह (Marh) और सौर (Saur या Dasaur) — के मिलन से बना। समय के साथ यह क्षेत्र व्यापार, संस्कृति और शासन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। 🛕 धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर मंदसौर अपनी अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। 🔱 Pashupatinath Temple शिवना नदी के किनारे स्थित यह मंदिर अपनी आठ मुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जो देश में बेहद दुर्लभ मानी जाती है। 🏞️ Dhamnar Caves 7वीं सदी की ये बौद्ध गुफाएँ प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण हैं, जहाँ चैत्य, विहार और स्तूप देखने को मिलते हैं। 🛕 Dharmarajeshwar Cave Temple यह...