Skip to main content

क्रेटा कार में 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व 02 आरोपीयों को पकडने में पुलिस चौकी नयागाॅव थाना जावद को मिली सफलता ।

क्रेटा कार में 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व 02 आरोपीयों को पकडने में पुलिस चौकी नयागाॅव थाना जावद को मिली सफलता ।
*प्रेस - नोट* 
दिनांक 06.06.2025

 माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाॅव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा एक बिना नम्बर की सफेद रंग की क्रेटा कार में कुल 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा डोडाचूरा की तस्करी में संलिप्त 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। 

 
दिनांक 05.06.2025 की सुबह विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की सफेद रंग की क्रेटा कार जिसमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा है जिसे चालक दीपक पिता मुन्नालाल कुमावत निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर चला रहा है तथा उसके पास वाली सीट पर राहुल पिता गुणवतलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर बैठा है। मुखबिर सूचना पर रेल्वे फाटक निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन नयागाॅव पर नाकाबंदी की गई। जहाॅ नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बर की सफेद रंग की क्रेटा कार नीमच तरफ से आते दिखी । पुलिस की नाकाबंदी देखकर क्रेटा कार का चालक अपनी कार को वापस मोडकर इन्द्रा काॅलोनी होते हुए रेल्वे अण्डर ब्रिज तरफ भगाकर ले गया जिसका पीछा करने पर क्रेटा कार को अण्डर ब्रिज पार कर आगे कच्चे रास्ते पर छोडकर चालक दीपक व उसका साथी राहुल रेल्वे ट्रेक के पास झाडियों का फायदा उठाकर भाग गये । बाद उक्त बिना नम्बर की क्रेटा कार की तलाशी लेने पर उसमें 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा एक विवो कम्पनी का मोबाईल मिला जिसे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा फरार आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। बाद फरार आरोपीयों की तलाश करने हेतु अलग अलग टीमें रवाना की गई थी इसी दौरान विश्वनीय मुखबिर से क्रेटा कार से फरार आरोपी राहुल पिता गुणवतलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर के मंदसौर में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी राहुल को विधिवत् गिरफतार किया गया तथा गिरफतारशुदा आरोपी राहुल कुमावत से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी नरेन्द्र उर्फ लखन पिता पुरूषोत्तम राठौर निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर को भी गिरफतार कर उक्त दोनेां आरोपीगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है । फरार आरोपी चालक दीपक कुमावत की तलाश जारी है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागाॅव का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में E20 पेट्रोल: फायदे, चुनौतियाँ और भविष्य की तस्वीर

  भारत सरकार का पेट्रोल में ज्यादा मात्रा में जैव ईंधन (इथेनॉल) मिलाने का अभियान अब एक बड़े मुकाम पर पहुँच चुका है। इस पहल ने न केवल पर्यावरण को फायदा पहुँचाया है, बल्कि देश को भारी विदेशी मुद्रा बचाने में भी मदद की है। हालांकि, इस कदम ने वाहन मालिकों और विशेषज्ञों के बीच कुछ नई चिंताएँ भी खड़ी कर दी हैं। 🌱 क्या है E20 और क्यों है महत्वपूर्ण? E20 का मतलब है पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण । भारत ने हाल ही में इस लक्ष्य को तय समय से 5 साल पहले ही हासिल कर लिया , जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार इसे एक ऐसे बदलाव के रूप में देख रही है जो: कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा तेल आयात पर निर्भरता घटाएगा और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा 🌍 पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा 2014 से अब तक इथेनॉल मिश्रण के कारण: करीब 69.8 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ लगभग 1.36 ट्रिलियन रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई यानी यह पहल पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। 📊 भविष्य की चुनौती: बढ़ता उत्सर्जन Council on Energy, Environment and Wat...

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोगों की मौत

Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। अभी तक बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि... उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं यह हेलिकॉप्टर आज सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था। बता दें कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह तीसरी घटना है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ''जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर ...

मंदसौर की कहानी — इतिहास, विरासत और आज की हकीकत

मध्यप्रदेश का मंदसौर सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और वर्तमान चुनौतियों का एक अनोखा संगम है। यहाँ की मिट्टी में जहां प्राचीन सभ्यताओं की गूंज सुनाई देती है, वहीं आज के समय की सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियाँ भी साफ दिखाई देती हैं। 🏛️ प्राचीन इतिहास: दशपुर से मंदसौर तक मंदसौर का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध रहा है। प्राचीन समय में इसे दशपुर (Dashapura) के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि “मंदसौर” नाम दो गांवों — मरह (Marh) और सौर (Saur या Dasaur) — के मिलन से बना। समय के साथ यह क्षेत्र व्यापार, संस्कृति और शासन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। 🛕 धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर मंदसौर अपनी अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। 🔱 Pashupatinath Temple शिवना नदी के किनारे स्थित यह मंदिर अपनी आठ मुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जो देश में बेहद दुर्लभ मानी जाती है। 🏞️ Dhamnar Caves 7वीं सदी की ये बौद्ध गुफाएँ प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण हैं, जहाँ चैत्य, विहार और स्तूप देखने को मिलते हैं। 🛕 Dharmarajeshwar Cave Temple यह...