Skip to main content

राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास

राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास

चित्तौड़गढ़. 'मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरौ न कोई...'मीराबाई के इस प्रसिद्ध भजन में 'गिरधर गोपाल' राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा ग्राम में श्री सांवलिया सेठ के रूप में अवस्थित है. किंवदंतियों के अनुसार मीराबाई इन्हीं मुरलीधर की पूजा किया करती थी. तस्वीरों के माध्यम से जानिये मंदिर का पूरा इतिहास.

राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास Rajasthan News-Chittorgarh News-Sanwaliya Seth TempleGod is a business partner here- know what is the whole history
सांवलिया सेठ मंदिर चित्तौड़गढ़ सॆ उदयपुर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 28 किमी दूरी पर भादसोड़ा ग्राम में स्थित है. यह मंदिर चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से 41 किमी एवं डबोक एयरपोर्ट से 65 किमी की दूरी पर है. प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर अपनी सुन्दरता और वैशिष्ट्य के कारण हर साल लाखों भक्तों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है. मंडफिया मंदिर कृष्ण धाम के रूप में चर्चित है. मंडफिया मंदिर देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के अन्तर्गत आता है. कालां​तर में सांवलिया सेठ मंदिर की महिमा इतनी फैली के उनके भक्त वेतन से लेकर व्यापार तक में उन्हें अपना हिस्सेदार बनाते हैं. मान्यता है कि जो भक्त खजाने में जितना देते हैं सांवलिया सेठ उससे कई गुना ज्यादा भक्तों को वापस लौटाते हैं. व्यापार जगत में उनकी ख्याति इतनी है कि लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उन्हें अपना बिजनेस पार्टनर बनाते हैं.
2/5
राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास Rajasthan News-Chittorgarh News-Sanwaliya Seth TempleGod is a business partner here- know what is the whole history
श्री सांवलिया जी मंदिर का भंडारा या दानपात्र माह में एक बार खोला जाता है. यह चतुर्दशी को खुलता है और इसके बाद अमावस्या का मेला शुरू होता है. होली पर यह डेढ़ माह में और दीपावली पर दो माह में खोला जाता है. सांवलिया सेठ मंदिर में कई एनआरआई भक्त भी आते हैं. ये विदेशों में अर्जित आय में से सांवलिया सेठ का हिस्सा चढ़ाते हैं. इसलिए भंडारे से डॉलर, अमरीकी डॉलर, पाउंड, दिनार, रियॉल आदि के साथ कई देशों की मुद्रा निकलती है.
3/5
राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास Rajasthan News-Chittorgarh News-Sanwaliya Seth TempleGod is a business partner here- know what is the whole history
गुजरात के विश्वप्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर पिछले कई बरसों से श्री सांवलिया सेठ मंदिर का नव-निर्माण जारी है. इसमें मुख्य मंदिर के दोनों ओर बरामदों में दीवारों पर बेहद आकर्षक चित्रकारी की गई है. अक्षरधाम की तरह यहां भी मंदिर के बीच खाली मैदान में संगीतमय फव्वारा लगाया जाएगा. यहां विशेषकर उत्तर-पश्चिमी भारत के राज्य जैसे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. 1961 से ही इस प्रसिद्ध स्थान पर देवझूलनी एकादशी पर विशाल मेले का आयोजन हो रहा है.
4/5
राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास Rajasthan News-Chittorgarh News-Sanwaliya Seth TempleGod is a business partner here- know what is the whole history
सांवलियाजी मंदिर परिसर एक भव्य सुंदर संरचना है जो गुलाबी बलुआ पत्थर में निर्मित है। मंदिर के गर्भगृह में सेठ सांवलिया जी की काले पत्थर की बनी मूर्ति स्थापित है जो भगवान कृष्ण के रंग को दर्शाती है. सांवलिया सेठ मंदिर की वास्तुकला प्राचीन हिंदू मंदिरों से प्रेरित है मंदिर की दीवारों और खम्भों पर सुंदर नक्काशी की गयी है जबकि, फर्श गुलाबी, शुद्ध सफेद और पीले रंग के बेदाग रंगों से बना है.
5/5
राजस्थान का सांवलिया सेठ मंदिर: यहां भगवान हैं बिजनेस पार्टनर, जानिये क्या है पूरा इतिहास Rajasthan News-Chittorgarh News-Sanwaliya Seth TempleGod is a business partner here- know what is the whole history
ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री सावलिया सेठ का संबंध मीरा बाई से है. किवदंतियों के अनुसार सांवलिया सेठ मीरा बाई के वही गिरधर गोपाल है, जिनकी वह पूजा किया करती थी. तत्कालीन समय में संत-महात्माओं की जमात में मीरा बाई इन मूर्तियों के साथ भ्रमणशील रहती थी. दयाराम नामक संत की ऐसी ही एक जमात थी जिनके पास ये मूर्तियां थी. बताया जाता है की जब औरंगजेब की सेना मंदिरों में तोड़-फोड़ कर रही थी तब मेवाड़ में पहुंचने पर मुगल सैनिकों को इन मूर्तियों के बारे में पता लगा. मुगलों के हाथ लगने से पहले ही संत दयाराम ने प्रभु-प्रेरणा से इन मूर्तियों को बागुंड-भादसौड़ा की छापर में एक वट-वृक्ष के नीचे गड्ढा खोदकर पधरा दिया. किवदंतियों के अनुसार कालान्तर में सन 1840 मे मंडफिया ग्राम निवासी भोलाराम गुर्जर नामक ग्वाले को सपना आया की भादसोड़ा-बागूंड गांव की सीमा के छापर में भगवान की तीन मूर्तिया जमीन मे दबी हुई हैं. जब उस जगह पर खुदाई की गयी तो सपना सही निकला और वहां से एक जैसी तीन मूर्तिया प्रकट हुईं. सभी मूर्तियां बहुत ही मनोहारी थी. देखते ही देखते ये खबर सब तरफ फैल गयी और आस-पास के लोग प्राकट्यस्थल पर एकत्रित होने लगे.

Comments

Popular posts from this blog

भारत में E20 पेट्रोल: फायदे, चुनौतियाँ और भविष्य की तस्वीर

  भारत सरकार का पेट्रोल में ज्यादा मात्रा में जैव ईंधन (इथेनॉल) मिलाने का अभियान अब एक बड़े मुकाम पर पहुँच चुका है। इस पहल ने न केवल पर्यावरण को फायदा पहुँचाया है, बल्कि देश को भारी विदेशी मुद्रा बचाने में भी मदद की है। हालांकि, इस कदम ने वाहन मालिकों और विशेषज्ञों के बीच कुछ नई चिंताएँ भी खड़ी कर दी हैं। 🌱 क्या है E20 और क्यों है महत्वपूर्ण? E20 का मतलब है पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण । भारत ने हाल ही में इस लक्ष्य को तय समय से 5 साल पहले ही हासिल कर लिया , जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार इसे एक ऐसे बदलाव के रूप में देख रही है जो: कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा तेल आयात पर निर्भरता घटाएगा और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा 🌍 पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा 2014 से अब तक इथेनॉल मिश्रण के कारण: करीब 69.8 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ लगभग 1.36 ट्रिलियन रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई यानी यह पहल पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। 📊 भविष्य की चुनौती: बढ़ता उत्सर्जन Council on Energy, Environment and Wat...

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोगों की मौत

Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। अभी तक बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि... उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं यह हेलिकॉप्टर आज सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था। बता दें कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह तीसरी घटना है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ''जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर ...

मंदसौर की कहानी — इतिहास, विरासत और आज की हकीकत

मध्यप्रदेश का मंदसौर सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और वर्तमान चुनौतियों का एक अनोखा संगम है। यहाँ की मिट्टी में जहां प्राचीन सभ्यताओं की गूंज सुनाई देती है, वहीं आज के समय की सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियाँ भी साफ दिखाई देती हैं। 🏛️ प्राचीन इतिहास: दशपुर से मंदसौर तक मंदसौर का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध रहा है। प्राचीन समय में इसे दशपुर (Dashapura) के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि “मंदसौर” नाम दो गांवों — मरह (Marh) और सौर (Saur या Dasaur) — के मिलन से बना। समय के साथ यह क्षेत्र व्यापार, संस्कृति और शासन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। 🛕 धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर मंदसौर अपनी अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। 🔱 Pashupatinath Temple शिवना नदी के किनारे स्थित यह मंदिर अपनी आठ मुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जो देश में बेहद दुर्लभ मानी जाती है। 🏞️ Dhamnar Caves 7वीं सदी की ये बौद्ध गुफाएँ प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण हैं, जहाँ चैत्य, विहार और स्तूप देखने को मिलते हैं। 🛕 Dharmarajeshwar Cave Temple यह...